Latest Shayari

मेरी आँखों को सिर्फ़ तारीफ़ उसकी चाहिए || Hindi Love Poetry 2021

 मेरी आँखों को सिर्फ़ तारीफ़ उसकी चाहिए || Hindi Love Poetry 2021

Hindi Poetry on Love

मेरी आँखों को सिर्फ़ तारीफ़ उसकी चाहिए || Hindi Love Poetry 2021,Hindi Poetry on Love, Best Latest Hindi Poetry, hindi poetry, Best shayari quotes
Hindi Poetry 2021

वो किसी और को सोचे तो बुरा लगता है,

वो किसी और को देखे तो बुरा लगता है


मेरी आँखों को सिर्फ़ तारीफ़ उसकी चाहिए,

कोई उसको गर अच्छा भी कह दे तो बुरा लगता है


उसको कोई और अगर देखे तो हो गवारा कैसे,

उसका कोई जो नाम भी ले ले तो बुरा लगता है


मेरी आँखो में क्या सूरत नहीं दिखती उसको,

अब अगर वो आईना भी देखे तो बुरा लगता है


उसको कह दो के सर-ए-शाम ना घर से निकले,

साथ साया भी चले उसके तो बुरा लगता है


चिढ़ सी होती है उसके हाथ की घड़ी से मुझे,

हो रही है देर घर जाने में कहती है तो बुरा लगता है


उससे कहदो के आँखो में ना सूरमा डाले,

उसकी आँखो में कोई और समाये तो बुरा लगता है


मैंने खोल के रख डाले वर्क सभी दिल के,

फ़िर भी वो हमसे कुछ छुपाये तो बुरा लगता है..!!


_______________________________________

⭐ ⭐ Hindi Love Shayari ⭐ ⭐

_______________________________________


मुझे आजमाने वाले शख्स तेरा शुक्रिया,

मेरी काबिलियत निखरी है तेरी हर आजमाइश के बाद !!

खामियाँ निकालने वाले तो बहुत आए थे

खामियों से इश्क करने वाले सिर्फ तुम थे.!!


_______________________________________

⭐ ⭐ Love Shayari in Hindi ⭐ ⭐

_______________________________________


ऐ कलम जरा रुक रुक कर चल, 

क्या गजब का मुकाम आया हैं।

 थोड़ी देर ठहर जा उसे दर्द ना हो, 

तेरी नोंक के नीचे उसका नाम आया हैं।


_______________________________________

⭐ ⭐ Love Shayari in Hindi ⭐ ⭐

_______________________________________


बहुत मजबूर हूँ मैं,

जहाँ मर जाना चाहिए वहाँ मुस्कुरा लेती  हूँ...


उसकी तारीफ़ करना उसकी तौहीन होगी

     बस इतनी तारीफ़ कि उसकी कोई तारीफ़ नहीं


शोर न करो कि कहीं जग न जाएँ 

     उनके वो अधूरे ख़्वाब जो सो रहे हैं शहर से दूर किसी कब्र में


_______________________________________

⭐ ⭐ Poetry in Hindi ⭐ ⭐

_______________________________________


कभी करीब आकर हाल तो लो,

बड़ी बेसुध है ज़िन्दगी थाम तो लो,

एक जमाने से मैंने मोहब्बत न देखी

इस बिखरती आशिक़ी को ,कभी बाँध तो लो,,

कभी करीब आकर हाल तो लो ।।।


_______________________________________

⭐ ⭐ Poetry in Hindi ⭐ ⭐

_______________________________________


सफर में मुश्किलें आऐ,

तो हिम्मत और बढ़ती है।


कोई अगर रास्ता रोके,

तो जुर्रत और बढ़ती है।


अगर बिकने पे आ जाओ,

तो घट जाते है दाम अक्सर;


ना बिकने का इरादा हो तो,

कीमत और बढ़ती है।


_______________________________________

⭐ ⭐ Love Quotes in Hindi ⭐ ⭐

_______________________________________


खूब अल्फाज़ो में उनके 

          असर दिखता है

दिल मे दर्द है

          मुस्कुराह से पता चलता है..


_______________________________________

⭐ ⭐ Love Quotes in Hindi ⭐ ⭐

_______________________________________


ज़िन्दगी बहुत हसीन है,

कभी हंसाती है, तो कभी रुलाती है,

लेकिन जो ज़िन्दगी की भीड़ में खुश रहता है

ज़िन्दगी उसी के आगे सिर झुकाती है


_______________________________________

⭐ ⭐ Poetry in Hindi ⭐ ⭐

_______________________________________


गुमसुम वो भी है

चुप हम भी हैं,

उदास वो भी है बिन मेरे

परेशान हम भी हैं बिन उसके,

फिर क्यों न करते बात हम,

छोटी छोटी बातो पर...

क्यों कर लेते तकरार हम,

क्यों दे रहे खुद को इतनी तकलीफ़ हम

जी नहीं सकते बिन उसके हम,

ऐसे ही करे वो बेरुखी

मर एक दिन जाएंगे हम..


_______________________________________

⭐ ⭐ Poetry in Hindi ⭐ ⭐

_______________________________________

मेरी आँखों को सिर्फ़ तारीफ़ उसकी चाहिए || Hindi Love Poetry 2021

_____________________________________

इन्हें भी पढे -Also  Read more 



1 comment:

Thank you 🥀💯